घाट: पानीगैर गांव के ग्रामीणों ने अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को साढ़े तीन किमी तक कंधे पर डंडी के सहारे चिकित्सालय लाया
Ghaat, Chamoli | Jul 12, 2025 शनिवार दो बजे मिली जानकारी के अनुसार पानीगैर की 80 वर्षीय बसंती देवी घर में ही गिरकर चोटिल हो गई। उनके पांव पर गहरे जख्म पड़ गए। क्षेत्र में त्वरित इलाज की कोई व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक बसंती देवी को डंडी के सहारे भैरणी गांव तक पहुंचाया। यहां से वाहन से उन्हें 27 किमी जिला चिकित्सालय वाहन से लाया गया।