घाट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नंदानगर के तीनों वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी
Ghaat, Chamoli | Aug 1, 2025 शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी में बताया कि विकासखंड नंदानगर में जिला पंचायत सदस्य के तीनों वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जहां भेंट्टी वार्ड से महेंद्र नेगी ने अपने प्रतिद्वंदी देव सिंह को 76 मतों से तथा मटई वार्ड से दौलत राम ने अपने प्रतिद्वंदी को 1375 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। वही बुरा वार्ड से भागीरथी देवी ने जीत हासिल की।