महोबा: चरखारी बाईपास से नीट छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, तीन आरोपी हिरासत में
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े गए हैं। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।