रायडीह: चार्जिंग से मोबाइल निकालते समय 7 वर्षीय बालक को लगा करंट, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | May 30, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के रमजा गांव निवासी 7 वर्षीय सूर्यांश सिंह शनिवार दोपहर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे सूर्यांश घर के अंदर चार्जिंग में लगे मोबाइल को निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया।