तेघरा: चकिया थाना क्षेत्र में मिला निजी शिक्षक का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों एक निजी शिक्षक का शव छत विक्षत हालत में पुलिस ने बरामद किया था।अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा।जहां बुधवार को सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव मिलते ही परिजन दहार मारकर रोने लगे और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।