तेघरा: चामुवन के वार्ड 13 में गड्ढे के पानी में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मातम
चामुवन वार्ड संख्या तेरह में गड्ढे की पानी में डूबने से एक दो वर्षीय नाबालिक की दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। यह घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।