तेघरा: बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में स्कूली खेल प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अयोध्या के खिलाड़ी शामिल हुए
पिछले कई दिनों से बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में स्कूली छात्र-छात्राओं के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।इसको लेकर मंगलवार को शाम के करीब छह बजे तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय अयोध्या के कबड्डी एवं कुश्ती के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं इस प्रतियोगिता की आयोजन को लेकर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार रौशन भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।