तेघरा: तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बाजार के व्यवसायियों के साथ बैठक की
तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने सुरक्षा,संरक्षण एवं बाजार के वैधानिक व्यवस्थाओं को लेकर बाजार के तमाम व्यवसाईयों के साथ आधिकारिक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित किया।इस अवसर पर तमाम व्यवसायई शामिल हुए और अपनी अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत करवाया। यह बैठक मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।अधिकारी के द्वारा कई सारे निर्देश व्यवसाईयों को दिया गया।