कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, तीन आरक्षकों को मिला 'कॉप ऑफ द मंथ' पुरस्कार
कोंडागांव जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित विशेष अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आरक्षक अजरंग बघेल,आरक्षक लिलेश ध्रुव और आरक्षक दशरू नेताम को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान प्रदान किया।वहीं गिरजा शंकर देव को ‘एम्पलाई ऑफ द मंथ’ सम्मान किया