बीकानेर: काजरी में सहजन आधारित कृषि पर तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण शुरू, 25 किसान रहे भाग
बीकानेर स्थित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में ‘सहजन आधारित कृषि प्रणाली’ विषय पर तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नाबार्ड वित्तपोषित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को सहजन (मोरिंगा) आधारित खेती अपनाकर आय और पोषण सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि एसकेआरएयू के अनु