कोडरमा: गायत्री शक्तिपीठ, झुमरी तिलैया में 8 मार्च को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय सम्मान समारोह
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ, झुमरी तिलैया (बाईपास रोड) में होगा।