लोहरदगा: सिमडेगा सड़क हादसे के बाद मृतक के भाई की अपील, बोले- यात्रा से पहले चालक की जांच-पड़ताल जरूर करें
लोहरदगा। सिमडेगा जिले में बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों का दर्द लगातार सामने आ रहा है। हादसे में लोहरदगा निवासी गुलाम मुस्तफा, उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों समेत कुल छह लोगों की जान चली गई थी। बताया गया था कि तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।