जमुई: जखड़ा गोलीकांड का मुख्य आरोपी रिजवान उर्फ नाटो पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, तीन माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
Jamui, Jamui | Jun 6, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में रमजान माह के दौरान हुई चर्चित गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रिजवान खान उर्फ नाटो को सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार कर लिया है।