मंडी: बाबा भूतनाथ की जलेब में नागा साधुओ को शामिल करने के विवाद पर बोले विहिप के जिलाध्यक्ष अनुपम टंडन-लोगों का फ़ैसला सर्वोपरि
Mandi, Mandi | Mar 2, 2024 बाबा भूतनाथ की जलेब में नागा साधुओं को शामिल करने के उपजे विवाद पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनुपम टन्डन ने कहा कि अगर मंडी के लोग चाहते हैं कि नागा साधु जलेब में शामिल ना हो और प्रशासन भी इसको लेकर तैयार नहीं हैं तो विश्व हिंदू परिषद भी लोगों का समर्थन करती हैं।उन्होंने कहा इसको लेकर काफी दिनों से लोगो की राय भी ली जा रही थी।