बीरपुर: फजिलपुर-जगदर पकठौल पथ पर बीरपुर के समीप सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
बीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर, जगदर, पकठौल पथ पर बीरपुर के समीप सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बीरपुर रोस्तामा निवासी मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई है। बीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।