नवादा: पुलिस के डर का खत्म होना या सरकार को सीधी चुनौती? सुबह बालू माफिया, शाम शराब माफिया, चौकीदार को किया टारगेट
Nawada, Nawada | May 11, 2026 नवादा जिले के धमौल थाना में रविवार को सनसनीखेज घटना घटी। धमौल थाना गेट के बाहर खड़े चौकीदार जितेंद्र पासवान (तुर्कवन गांव निवासी) पर अज्ञात अपराधी ने अचानक चाकू से भीषण हमला कर दिया। हमलावर ने पेट में बार-बार चाकू घोंप दिया, जिससे चौकीदार की हालत गंभीर हो गई।