बरेली: बेटी पैदा होने पर क्या गुनाह किया! दहेज के लिए बहू पर कहर, देवर पर छेड़छाड़ और मासूम को मारने की धमकी का आरोप
बरेली के इज्जतनगर में एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद पर बेटी के जन्म के बाद दहेज के लिए मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और 13 दिन की नवजात को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने देवर पर गलत नीयत से कमरे में घुसकर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।