जलालाबाद: अल्हागंज में स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, 12 क्लीनिक और लैब संचालकों को भेजे नोटिस
शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैबों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई झोलाछाप डॉक्टर अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। टीम ने विभिन्न क्लीनिकों, अस्पतालों और जांच केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां कई संचालक आवश्यक पंजीकरण व दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके