जलालाबाद: गांव कूरे बंडा में सिंचाई सप्लाई का प्लास्टिक पाइप देने से मना करने पर दबंगों ने विकलांग को पीटा, हुआ चोटिल
शाहजहांपुर जनपद की थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कूरे बंडा निवासी लेखपाल पुत्र हाकिम सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद शुक्रवार दिन के 11:00 बजे बताया कि उनके ही गांव का शीशराम खेतों में पानी की सप्लाई ले जाने वाला पाइप मांगने आया था उन्होंने पाइप देने से मना कर दिया तभी नाराज दबंग शीशपाल ने लोहे के राड से विकलांग लेखपाल की पिटाई कर दी