दतिया नगर: दतिया: सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, एसपी भी शामिल हुए
सोमवार को पुलिस लाइन दतिया के सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरज कुमार वर्मा,पुलिस अधीक्षक दतिया रहे। कार्यक्रम में सुनील कुमार शिवहरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया,आकांक्षा जैन, एसडीओपी दतिया, पूनमचंद यादव, एसडीओपी भांडेर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।