शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 467 वाहनों के चालान काटे गए, जागरूकता भी फैलायी गई
Shamli, Shamli | Oct 22, 2026 गुरूवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिले में 467 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 289 चालान हेलमेट नही पहनने की वजह से हुए। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया।