टूंडला: मोहम्मदाबाद फीडर पर चुल्हावली गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंके, मौके पर पहुंची पुलिस
थाना टूंडला क्षेत्र के मोहम्मदाबाद फीडर पर चुल्हावली गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। इसमें बिल अधिक आ रहा है। उनके यहां पर वही पुराने मीटर लगवाए जाएं।