मऊरानीपुर: लहचूरा में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई: बिना दस्तावेज़ तीन ट्रैक्टर सीज़, हरे पेड़ों के कटान पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर सीज किए हैं। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि चालक लकड़ी से संबंधित कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिसके बाद वाहन जब्त कर लिए गए। मामले की सूचना वन विभाग को भी भेज दी गई है। जिले में हरे पेड़ों के अवैध कटान और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही है