Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

विकसित भारत- रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (जी राम जी) योजना का जिले में शुभारंभ समारोह कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेवरती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग थे, अध्यक्षता विधायक श्री आशाराम नेताम ने की। कार्यक्रम में योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh

18 views | Kanker, Chhattisgarh | Jul 3, 2026

MORE NEWS

🌾 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर का किया भ्रमण, किसानों को मिश्रित खेती अपनाने किया प्रेरित

कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर पहुंचने पर कलेक्टर कांकेर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम का आत्मीय स्वागत किया।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में संचालित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, कड़कनाथ हेचरी, कृषि प्रदर्शन इकाइयों सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और किसानों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।

किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों से धान के साथ दलहन-तिलहन, मक्का, अरहर जैसी लाभकारी फसलों की खेती करने तथा मिश्रित खेती अपनाने का आह्वान किया।

🌱 खेत की मेड़ों पर मुनगा एवं चिरौंजी जैसे पौधे लगाएं
🌿 जैविक खेती को बढ़ावा दें
🐄 खेती के साथ पशुपालन, मछलीपालन एवं मुर्गीपालन को अपनाएं

धान के बदले दलहन-तिलहन एवं मक्का की खेती करने वाले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रति एकड़ ₹15 हजार की आदान सहायता दी जाएगी ।

कृषि में नवाचार, किसानों की समृद्धि की ओर बढ़ता कांकेर। 🌾

#Kanker #Agriculture #Farmers #MilletMission #Chhattisgarh कृषि किसानहित

🌾 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर का किया भ्रमण, किसानों को मिश्रित खेती अपनाने किया प्रेरित कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर पहुंचने पर कलेक्टर कांकेर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम का आत्मीय स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में संचालित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, कड़कनाथ हेचरी, कृषि प्रदर्शन इकाइयों सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और किसानों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों से धान के साथ दलहन-तिलहन, मक्का, अरहर जैसी लाभकारी फसलों की खेती करने तथा मिश्रित खेती अपनाने का आह्वान किया। 🌱 खेत की मेड़ों पर मुनगा एवं चिरौंजी जैसे पौधे लगाएं 🌿 जैविक खेती को बढ़ावा दें 🐄 खेती के साथ पशुपालन, मछलीपालन एवं मुर्गीपालन को अपनाएं धान के बदले दलहन-तिलहन एवं मक्का की खेती करने वाले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रति एकड़ ₹15 हजार की आदान सहायता दी जाएगी । कृषि में नवाचार, किसानों की समृद्धि की ओर बढ़ता कांकेर। 🌾 #Kanker #Agriculture #Farmers #MilletMission #Chhattisgarh कृषि किसानहित

Kanker, Chhattisgarh | Jul 2, 2026

100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव 🇮🇳📚

शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर ने पूरे किए शिक्षा के गौरवशाली 100 वर्ष।
शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

वर्ष 1926 में स्थापित यह विद्यालय आज भी शिक्षा, संस्कार और शिक्षक प्रशिक्षण की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। तीन पीढ़ियों की शिक्षा का साक्षी बना यह संस्थान कांकेर की शिक्षा यात्रा का अभिन्न हिस्सा है।

✨ एक सदी की उपलब्धियां, नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प।

#Kanker #ShatabdiMahotsav2026 #Education #SchoolPride #Chhattisgarh 100YearsOfExcellence

100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव 🇮🇳📚 शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर ने पूरे किए शिक्षा के गौरवशाली 100 वर्ष। शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। वर्ष 1926 में स्थापित यह विद्यालय आज भी शिक्षा, संस्कार और शिक्षक प्रशिक्षण की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। तीन पीढ़ियों की शिक्षा का साक्षी बना यह संस्थान कांकेर की शिक्षा यात्रा का अभिन्न हिस्सा है। ✨ एक सदी की उपलब्धियां, नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प। #Kanker #ShatabdiMahotsav2026 #Education #SchoolPride #Chhattisgarh 100YearsOfExcellence

Kanker, Chhattisgarh | Jul 1, 2026

सहकारिता को नई शक्ति, किसानों को नया संबल

सुशासन सरकार ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जनजातीय समितियों, किसानों, गौपालकों, मत्स्य पालकों और नई सहकारी समितियों के लिए अनुदान एवं ब्याज मुक्त ऋण जैसी ऐतिहासिक पहल की है।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें https://coop.cg.gov.in

#SushasanSarkar #SushasanSeSashaktSahkarita
#EmpoweringCooperatives #Sahkarke5Saal #PACSsePragati

सहकारिता को नई शक्ति, किसानों को नया संबल सुशासन सरकार ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जनजातीय समितियों, किसानों, गौपालकों, मत्स्य पालकों और नई सहकारी समितियों के लिए अनुदान एवं ब्याज मुक्त ऋण जैसी ऐतिहासिक पहल की है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें https://coop.cg.gov.in #SushasanSarkar #SushasanSeSashaktSahkarita #EmpoweringCooperatives #Sahkarke5Saal #PACSsePragati

Kanker, Chhattisgarh | Jul 1, 2026

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 5 में एक आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घायल बुजुर्ग की पहचान छोटेलाल श्रीवास के रूप में हुई है। वे सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें अपने सींगों से उठाकर जोरदार तरीके से जमीन पर पटक दिया। हमले के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड का आक्रामक व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आवारा मवेशियों, विशेषकर सांडों के आतंक से वे लंबे समय से परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा मवेशियों को पकड़ने और शहर में बढ़ते सांडों के आतंक पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

#TheLiveNews #NewsUpdate #reels #chhattisgarh #kanker #shorts #news

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 5 में एक आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घायल बुजुर्ग की पहचान छोटेलाल श्रीवास के रूप में हुई है। वे सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें अपने सींगों से उठाकर जोरदार तरीके से जमीन पर पटक दिया। हमले के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड का आक्रामक व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आवारा मवेशियों, विशेषकर सांडों के आतंक से वे लंबे समय से परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा मवेशियों को पकड़ने और शहर में बढ़ते सांडों के आतंक पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। #TheLiveNews #NewsUpdate #reels #chhattisgarh #kanker #shorts #news

Kanker, Kanker | Jun 25, 2026

विकसित भारत- रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (जी राम जी) योजना का जिले में शुभारंभ समारोह कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेवरती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग थे, अध्यक्षता विधायक श्री आशाराम नेताम ने की। कार्यक्रम में योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh - Kanker News