मोहनपुर: सोनारायथाड़ी के कलहोड़िया गांव में पुराने ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
सोनाराय थाड़ी थाना क्षेत्र के कलहोड़िया गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया संबंध में घायल सोनू कुमार मंडल ने बताया कि उसके जमीन पर कुछ लोगों द्वारा घेराबंदी की जा रही थी जिसको रोकने पर मारपीट की गई जिसमें दोनों भाई एवं उनकी मां रीता देवी घायल हो गई।