इस्माइलपुर: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत तेज, 24 घंटे चल रहा काम
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। दिल्ली की मंगल कंपनी को करीब 200 टन वजनी स्टील गर्डर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेतु निर्माण निगम की निगरानी में तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम चल रहा है। नवगछिया छोर की ओर चौथे बेली ब्रिज को बदलने में 15 से 20 दिन लगने का अनुमान है। क्षतिग्रस्त स्लैब, बेयरिंग और एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने की भी तैयारी है।