दरभंगा: जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम ने गैस एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए दिशा-निर्देश
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता,बुकिंग एवं आपूर्ति आदि से संबंधित विषयों पर सभी गैस एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया। यह जानकारी शनिवार की शाम 5.30 बजे दी गई।