दतिया नगर: घर में घुसकर दंपति से कट्टे की नोक पर ज़ेवर लूटे, पीड़ित परिवार ने एसपी को दिया आवेदन
करण सागर के पास रहने वाले करन दांगी ने शुक्रवार की शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में घुसकर कट्टे की नोक पर पवन दांगी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पत्नी से ज़ेवर लूट लिए और भाग गए । पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग और आवेदन दिया इसकी जानकारी मीडिया को दी है ।