शाजापुर: दीपावली के अगले दिन ग्राम साप्टी में गायों को छोड़ा और खिलाया
दीपावली के अगले दिन शुक्रवार शाम 5:00 बजे जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम साप्टी में गायों को छोड़ा खिलाया गया। यह एक विशेष प्रकार का खेल है जो दीपावली के अगले दिन पड़वा पर किसानों द्वारा गौ माता के साथ खेला जाता है। आयोजन के लिये इस दिन गायों को स्नान कराकर, उनका पूजन गया। उन्हें मिठाई खिलाई गई। गौ माता का आकर्षक श्रंगार किया गया।