शाजापुर: प्राचीन शनि विजयी हनुमान मंदिर सहित श्री कृष्ण मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
दीपावली के दूसरे दिन मंदिरों में अन्नकूट की सनातनी परंपरा आयोजन होता चला आ रहा है ।जिसके तहत शनि विजयी हनुमान मंदिर और वजीरपुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन शुक्रवार शाम 7:00 बजे किया गया। जहां भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता की प्रतिमाओ का मनमोहक श्रृंगार किया गया और 56 तरह के पकवानों का भोग लगाया गया।