शाजापुर: दीपावली के अगले दिन शाजापुर के गजलक्ष्मी मंदिर में दर्शनार्थियों की लगी लंबी कतार, हजारों लोगों ने किए दर्शन-पूजन
शहर के तालाब की पाल स्थित अतिप्राचीन गज लक्ष्मी मंदिर में दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को भी दर्शनार्थियों की कतार लगी। रात आठ बजे तक मंदिर में दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उल्लेखनीय है िकि गजलक्ष्मी मंदिर काफी प्राचीन है।सैकड़ों वर्ष पुराने गज लक्ष्मी मंदिर पर शुक्रवार शाम से भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। मंदिर पर आतिशबाजी भी की गई।