नीमकाथाना के राजकीय विद्यालय नापावाली मे शनिवार दोपहर 12 बजे कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियो को भामाशाह गुरुदयाल जाखड़ के पुत्र राकेश जाखड एवं धर्मपत्नी सुमन जाखड़ (उपखण्ड अधिकारी) निवासी सेडुकावास द्वारा स्वेटर वितरण किया गया। इस मौके पर भामाशाहों का प्रधानाचार्य चरनजीत सिंह डूकिया एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।