हुज़ूर: भोपाल: महापौर मालती राय ने 'महिला महापौर' हेल्पलाइन की समीक्षा की
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2025 भोपाल में जून के 16 दिनों में महापौर हेल्पलाइन पर 1728 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग आधी अभी पेंडिंग हैं। महापौर मालती राय ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें सीवेज से जुड़ी हैं, जो बारिश के चलते परेशानी बढ़ा सकती हैं। राय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से अधिकारियों को मोबाइल पर कॉल कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए|