दरभंगा: CPI के दरभंगा जिला परिषद की बैठक प्रोफेसर शब्बीर अहमद बेग की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई संपन्न
सोमवार को जिला कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रोफेसर शब्बीर अहमद बेग की अध्यक्षता में CPI के दरभंगा जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि एनडीए के खिलाफ देश की जनता एकजुट है। इंडिया गठबंधन भी जनता के साथ एकजुट है। देश की सभी वामपंथी पार्टी भी भाजपा-आरएसएस को सत्ता से हटाने के लिए कमर कस ली है।