मांट: जमीनी विवाद में तमंचा लहराकर धमकी देने वाले बुजुर्ग को किया गया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jul 30, 2026 वुधवार को मांट थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मिलक (खण्ड डागोली) में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी व झगड़ा हो गया था, झगड़े के दौरान गाँव के ही रहने वाले 70 वर्षीय कुंदन ने दीवार के ऊपर से तमंचा दिखाकर दूसरे पक्ष को डराया और धमकाया। पीड़ित पक्ष ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें वृद्ध हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था।