शाहजहांपुर। शहर के विद्युत उपकेंद्र सिटी पार्क, डिवीजन द्वितीय में कार्यरत संविदा कर्मचारी जयशंकर कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गए। शनिवार देर शाम को लोधीपुल के आगे बाबा साहब पेट्रोल पंप के सामने एलटी पोल पर सीढ़ी के सहारे कार्य करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर पड़े।