शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव की रामप्यारी आदिवासी नामक महिला ने अपने पति अशोक आदिवासी के खिलाफ एसपी से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध में है और उसे दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। रामप्यारी और अशोक की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं और उनके 6 बच्चे हैं।