बहराइच: गोलवा घाट के पास ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी ठोकर, महिला घायल, ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलवा घाट के पास ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है। परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि मंदिर दर्शन करके पति-पत्नी वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी।