फूलपुुर: लक्ष्मनपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फूलपुर तहसील अंतर्गत आने वाले बहरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर में संदिग्ध हालत में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। लक्ष्मन पुर गांव निवासी राम सिंह की पुत्री काजल उम्र लगभग 15 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।