पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब स्व. सहायक उप निरीक्षक बिसहत भारती का पुत्र लोकेश भारती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश सौंपा।