सासनी: चोरी का आरोप लगने पर युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Jun 3, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नया नगला में गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक मुनेश पुत्र गिर्राज सिंह को लटका हुआ देख इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख मौके पर लोगों की भी एकत्रित हो गई। युवक को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।