रायडीह: ढवटाडामईर गांव में शादी समारोह के दौरान वज्रपात से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | May 19, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के बिलिंगबिरा रोड़ ढवटाडामईर गांव निवासी महेश्वरी देवी (28 वर्ष), पति घुरन सिंह, सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वरी देवी के घर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था, जहां गांव के लोग खाने-पीने और अन्य रस्मों में शामिल थे। इसी दौरान सोमवार देर दोपहर अचानक मौसम खराब हो गया