लखीसराय: नगर भवन परिसर में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से की बातचीत, विकास योजनाओं पर दिया जोर
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में आयोजित सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने रविवार की दोपहर 1:40 पर स्थानीय पत्रकारों से बातचीत की। मंत्री ने कहा राज्य सरकार जन कल्याण और क्षेत्र किस सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।