सोहागपुर: बेबस गौवंश भटक रहे पानी की तलाश में, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध,पुरानी बस्ती में गौ सेवकों ने पानी की व्यवस्था
नगर में पशुओं के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से चिलचिलाती धूप में आवारा मवेशियों का बुरा हाल है। इन लावारिस मवेशियों की सुध लेने के लिए ना तो जिम्मेदार तैयार है,ना ही मवेशियों के मालिक। ऐसे में नगर के अटल कामधेनु के गौ सेवकों के द्वारा शनिवार को पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के पास सीमेंट से बनी छोटी सी टंकिओं में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।