सोहागपुर: प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ सिंहपुर थाने मामला दर्ज
सिंहपुर थाने मे प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता यादवेंद्र पांडे के विरुद्ध धारा 153,188 का अपराध दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के दीपेश तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फेसबुक पर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है।