सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 77 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 77 वाहनों का चालान काटकर 32800 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।