सोहागपुर: शहडोल जिले की पुलिस ने 8 स्थानो पर दबिश देकर 49 लीटर अवैध शराब की जप्त पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 8 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 49 लीटर अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने बताया है कि इस कार्यवाही में 8 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद की गई है।