सोहागपुर: कमिश्नर के निर्देश के बाद आकाशवाणी के पास जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य हुआ शुरू
जिला मुख्यालय में स्थित आकाशवाणी के पास शनिवार को कमिश्नर बीएस जामोद के निर्देश के बाद जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य प्रारंभ हो चुका है। आपको हम बता दे की विगत दिनों कमिश्नर के द्वारा जर्जर मार्ग का निरीक्षण किया गया था एवं अधिकारियों को जल्द मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कमिश्नर के निर्देश के बाद कार्य प्रारंभ हो चुका है।