कायमगंज: गांव नगला फॉर्म में नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कायमगंज कोतवाली के गांव नगला फॉर्म में गांव से 200 मीटर दूर 25 वर्षीय सेवाराम जाटव पुत्र स्व उदयवीर सिंह का शव लटका मिला। गांव से कुछ महिलाएं रास्ते से गुजर रही थी। तभी महिलाओं ने युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।शव को नीम के पेड़ से फंदे से उतरकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।