दीपका: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश संगठन ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में हड़ताल स्थगित की
Dipka, Korba | Apr 15, 2026 एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में चल रही हड़ताल आखिरकार स्थगित कर दी गई है। प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हुई अहम बैठक में विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। लंबे समय से लंबित समस्याओं पर हुई इस वार्ता को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। बैठक में एसईसीएल प्रबंधन की ओर से अधिकारी धीरज चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे.